
गोविंदा चौहान । भिलाई। अवैध रुप से गांजा बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पावर हाउस खंडहर के पास दबिश देकर जोन 3 खुर्सीपार निवासी योगेश्वर रेड्डी ,जोन 2 बालाजी नगर निवासी खुर्सीपार शरमन सिंह को गिरफ्तार किया गया। युवको के पास से पुलिस ने 2.38 किलो ग्राम बोरी में गांजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत 23 हजार 800 रुपए आंकी गई है।