4 IPS अफसरों को मिली नई पदस्थापना, जानें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 2022 बैच के 4 परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में पदस्थापित किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ये अधिकारी निम्नलिखित पदों पर पदस्थापित किए गए हैं:

  • विमल कुमार पाठक: कोरबा जिले में दर्री के नगर पुलिस अधीक्षक
  • आकाश श्री श्रीमाल: जगदलपुर के सिटी एसपी
  • अक्षय प्रमोद सभद्रा : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
  • अजय कुमार : पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन रायपुर

इन अधिकारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पदस्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *