पंडरिया में गांजा बिक्री का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखा 1 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद; महिला गिरफ्तार

जिले के पंडरिया में थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास वार्ड क्रमांक 11 बैरागपारा निवासी बुधवारा उर्फ गुड्डी बाई अपने घर में गांजा रखकर बिक्री कर रही है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिला के घर से 1 किलो 60 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 53 हजार रुपये है, और बिक्री की 1,760 रुपये नकदी बरामद की। जब्त सामग्री की कुल कीमत 54,760 रुपये बताई गई है।आरोपी महिला के खिलाफ थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *