भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर वायर चोरी: फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पहले 2 आरोपियों से 160 किलो वायर बरामद

भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर और एक स्मार्टफोन समेत कुल 47 हजार रुपये की सामग्री बरामद की थी।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कॉपर वायर चोरी करने की घटना सामने आई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामग्री बरामद की।

विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की पहचान निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस टीम ने 20 सितंबर को ग्राम जोरातराई क्षेत्र में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में घटना में शामिल होने की बात सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दीवार फांदकर भिलाई स्टील प्लांट परिसर में प्रवेश कर कॉपर वायर और अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किया था। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *