
दुर्ग::राहुल बारले:- पुलिस विभाग में करीब चार दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद जिला दुर्ग में पदस्थ दो पुलिसकर्मी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

सेवानिवृत्त होने वालों में प्रधान आरक्षक क्रमांक 229 और आरक्षक क्रमांक 1277 शेषनारायण शामिल हैं। दोनों ने लगभग 38 से 40 वर्ष तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं और अपने कार्यकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन किया।
समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सेवाओं को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। पुलिस विभाग की ओर से दोनों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने उनके स्वस्थ जीवन, सुखद भविष्य और पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तनुप्रिया ठाकुर, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित कार्यालयीन कर्मचारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि लंबे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और पुलिस परिवार से उनका जुड़ाव विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।