
भिलाई। जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष लोकेश पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया।
कार्यक्रम का संघ के पूर्व प्रांत संचालक बिसरा राम यादव और शंकराचार्य कॉलेज के निदेशक आईपी मिश्रा सहित प्रमुख अतिथियों ने निरीक्षण किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है। इस अवसर पर विनोद उपाध्याय, अमित मिश्रा, तुलसी साहू, राजेश प्रसाद, कृष्णा चौहान और विनय टंडन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।