

नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से मुसाफिर ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और M4 ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार किया जा रहा था।


मौके पर 13 मजदूर भी पाए गए, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। दुर्ग पुलिस द्वारा फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फैक्ट्री से भारी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल, तैयार माल और मशीनरी जप्त की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अप्रैल माह की शुरुआत से संचालित हो रही थी।
