केबिनेटमंत्री केदार कश्यप बाल बाल बचे ,पीए, ड्राइवर और चार सुरक्षा जवानों समेत 6 लोग घायल

कोंडागांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ रविवार को सड़क हादसा हो गया। हादसे में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बच गए, जबकि उनके पीए, ड्राइवर और चार सुरक्षा जवानों समेत कुल 6 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव लौट रहे थे। इसी दौरान जुनवानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर काफिले में घुस गई और पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले के पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी।

हादसे में चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो घायलों का कोंडागांव जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया। फिलहाल पुलिस स्कॉर्पियो चालक और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *