जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार: 4,300 रुपये नगद और मोबाइल जप्तदुर्ग

दुर्ग । 17 अप्रैल 2026जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धमधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 4,300 रुपये एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम तुमाकला जरहा तुमा के बीच डबरी पार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा।मामले में अपराध क्रमांक 108/2026 के तहत धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से 4,300 रुपये नगद और एक ओप्पो A1K मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 12,300 रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल जब्बार (उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम तुमाकला) और त्रिलोक जैन (निवासी जालबांधा) के रूप में हुई है।जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे।इस कार्रवाई में थाना धमधा प्रभारी रामनारायण ध्रुव, सउनि नरेन्द्र सिंह राजपूत सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जुआ एवं अन्य अवैध कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *