नशीली टेबलेट बेचने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार: 1.20 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाई जप्त

दुर्ग | 17 अप्रैल 2026थाना मोहन नगर पुलिस ने नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1,20,300 रुपये की प्रतिबंधित दवाई एवं नगदी बरामद की गई है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्य नगर पुरानी टंकी के पास एक व्यक्ति नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की और आरोपी को घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रांजल यादव (उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकर नगर, दुर्ग) के रूप में हुई है। आरोपी थाना मोहन नगर का आदतन गुंडा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व में लगभग 15 अपराध दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (Rlam 0.5) की 300 नग तथा बिक्री से प्राप्त नकद राशि जब्त की है। कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 1,20,300 रुपये आंकी गई है।मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 22, 27(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था।इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी रेड कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 पर दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *