🔷 दुर्ग | 17 अप्रैल 2026कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पर स्थित पुलिया का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही दोनों पुलों को आम नागरिकों एवं सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु सुरक्षित रूप से खोल दिया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था पुनः सुचारू हो गई है।मरम्मत कार्य के दौरान उक्त मार्ग पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित था। इस अवधि में पुलिस द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की गई थी, जिसका नागरिकों ने पूरा सहयोग किया। इसी सहयोग के चलते कार्य समय पर पूर्ण हो सका।पुल खुलने के बाद यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक प्रबंधन किया जा रहा है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।दुर्ग पुलिस ने मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, दुर्गवासियों एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और भविष्य में भी पुलिस का इसी प्रकार सहयोग करते रहें।