दुर्ग पुलिस का वार्षिक निरीक्षण: परेड, शाखाओं की समीक्षा और पुलिस दरबार में समस्याओं का निराकरण


दुर्ग |
रक्षित केंद्र दुर्ग में पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा दुर्ग पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड, विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण और पुलिस दरबार के माध्यम से कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रिचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा सहित अन्य अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले वार्षिक निरीक्षण परेड आयोजित की गई, जिसमें महानिरीक्षक ने सलामी ली और जवानों के टर्नआउट, स्वास्थ्य एवं अनुशासन का परीक्षण किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
इसके बाद वाहन शाखा का निरीक्षण कर एमटी परेड के माध्यम से वाहनों की स्थिति, रखरखाव और उपयोगिता की समीक्षा की गई। परेड के दौरान पहली बार ड्रोन यूनिट का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें जिले में उपलब्ध दो ड्रोन की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में रक्षित केंद्र और पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का भी जायजा लिया गया। अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही पुलिस दरबार आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
अपने संबोधन में महानिरीक्षक ने सभी को प्रोफेशनल, अनुशासित और जिम्मेदार तरीके से ड्यूटी करने के साथ-साथ स्वास्थ्य और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम वर्क, बेहतर समन्वय, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *