सूझबूझ से बची युवक की जान: आत्महत्या का प्रयास नाकाम, जनप्रतिनिधि सम्मानित


दुर्ग। थाना पाटन क्षेत्र में आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जान जनप्रतिनिधियों की त्वरित सूझबूझ से बचा ली गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को वार्ड क्रमांक 14, ग्राम खोरपा निवासी 30 वर्षीय रवि ठाकुर ने सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़ियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को फंदे से नीचे उतारा, रस्सी काटी और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
इस बहादुरी और मानवता भरे कार्य के लिए योगेश निक्की भाले, निशा सोनी, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर और चंद्र प्रकाश देवांगन को पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने व्यक्तिगत कारणों के चलते यह कदम उठाया था। घटना सिकोला रोड किनारे बबूल झाड़ियों, ग्राम खोरपा, थाना पाटन क्षेत्र की है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या समस्या की स्थिति में आत्मघाती कदम न उठाएं, बल्कि अपने परिजनों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। समय पर मदद मिलने से जीवन बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *