दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 14.77 लाख की संपत्ति बरामद


दुर्ग। चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 14,77,757 रुपये की चोरी गई संपत्ति जब्त की जा चुकी है।


मामला थाना अमलेश्वर क्षेत्र का है, जहां प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 से 29 जनवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपी ने उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली थी। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


इससे पहले पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों – खिलेष दास मानिकपुरी, भुनेश्वर उर्फ नानू यादव और तुलेश्वर उर्फ टिल्लू सोनकर – को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8,22,480 रुपये की संपत्ति बरामद की थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तुलेश्वर सोनकर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी का माल अपने जीजा गौरीशंकर खुटे को देने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गौरीशंकर खुटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम बरामद की।
गिरफ्तार आरोपी:
1 गौरीशंकर खुटे (28 वर्ष), निवासी मेढापाली (शक्ति), वर्तमान पता 2 इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-02, थाना डीडी नगर, रायपुर
जब्त सामग्री:
• सोने के जेवरात (हार, अंगूठी आदि)
• चांदी के जेवरात (पायल, चैन, बिछिया आदि)
• नगदी रकम ₹2,18,000
• कुल जब्त संपत्ति (पूर्व व वर्तमान) – ₹14,77,757


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
इस पूरी कार्रवाई में थाना अमलेश्वर और एसीसीयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *