
दुर्ग। जुआ-सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना मोहन नगर पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹77,020 नगद और 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस को 10 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि श्रीनगर उरला क्षेत्र में मोबाइल के जरिए सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की और मौके पर दो संदिग्धों को पकड़ा।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से रुपए का दांव लगाकर सट्टा खिलाते पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नगदी रकम और मोबाइल फोन जब्त कर लिए।
इस मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 256/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 और BNS की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
वतन सिंह टंडन (23 वर्ष), निवासी बजरंग पारा उरला, दुर्ग
सुरेंद्र उर्फ मोनू सुलाखे (30 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
जब्त सामग्री:
₹77,020 नगद
7 मोबाइल फोन