नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार, POCSO के तहत कार्रवाई


दुर्ग। महिला थाना दुर्ग में दर्ज नाबालिग से लंबे समय तक दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद कुल छह आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।
रिपोर्ट के आधार पर धारा 65(1), 70(2) BNS तथा POCSO Act की धारा 6 और 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
इसी क्रम में फरार आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप (58 वर्ष) को 7 फरवरी 2026 को दोपहर 1:25 बजे साक्ष्यों के आधार पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
अब तक गिरफ्तार आरोपी:
1 विजय स्वाइन (37 वर्ष), दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाई
2 अनिल चौधरी (60 वर्ष), ज़ोन-01, खुर्शीपार
3 गोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष), चौकड़िया पारा, राजनांदगांव
4 कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप (58 वर्ष), सेक्टर-05, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)


मामले में इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्य जब्त कर जांच जारी है। महिला थाना और एसीसीयू दुर्ग की टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *