
दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर इस दिन जिले की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
आदेश के अनुसार बार, होटल-बार, क्लब और शराब बिक्री से जुड़े सभी लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों के साथ-साथ भिलाई स्थित भंडारण भांडागार भी बंद रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।