
दुर्ग कुम्हारी थाना क्षेत्र के उरला-कुगदा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पाहंदा निवासी लीलाधर निषाद अपनी बाइक से कुगदा जा रहे थे। इसी दौरान उरला-कुगदा रोड पर तेज और लापरवाही से चल रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में लीलाधर निषाद के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
कुम्हारी पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।