खुर्सीपार में गांजा बिक्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई



दुर्ग |
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुर्सीपार थाना पुलिस को एक और सफलता मिली है। मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री से जुड़े प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 को थाना खुर्सीपार की टीम गश्त एवं अपराध पतासाजी पर थी। इसी दौरान डबरापारा मिनी स्टेडियम के पास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मामले में अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 8, 21(बी) एवं 27(ए) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घटनास्थल :
डबरापारा मिनी स्टेडियम के पास, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग
आरोपी का विवरण :
▪️ मजीद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी जोन-02, खुर्सीपार
जप्त सामग्री :
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा (पूर्व प्रकरण अनुसार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *