पुलगांव थाना में फॉरेंसिक साइंस विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस जांच प्रक्रिया की मिली व्यावहारिक जानकारी



दुर्ग |
भारती महाविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने थाना पुलगांव में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को अपराध की प्रारंभिक शिकायत से लेकर विवेचना और जांच पूरी होने तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
थाना पुलगांव में पदस्थ ड्यूटी अधिकारी एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी अपराध की सूचना प्राप्त होने के बाद शिकायत किस प्रकार दर्ज की जाती है, विवेचना अधिकारी किस तरह जांच करता है और जांच के दौरान किन-किन चरणों का पालन किया जाता है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को घटना स्थल पर पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच, साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया और उनके संरक्षण के तरीकों से भी अवगत कराया गया। इसके साथ ही उन्हें थाना परिसर के बंदीगृह, विवेचक कक्ष, मालखाना एवं थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन कराया गया, जिससे उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।
इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन के कार्य, अपराध विवेचना और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके अध्ययन के लिए उपयोगी साबित होगा।
सराहनीय पहल :
इस भ्रमण के दौरान एएसआई सुभाष साहू एवं प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को सरल, स्पष्ट और व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई, जो सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस का संदेश :
दुर्ग पुलिस शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय कर विद्यार्थियों को कानून, अपराध विवेचना और पुलिस कार्यप्रणाली की व्यवहारिक समझ देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि युवा वर्ग में विधिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *