रेंगाखार थाना क्षेत्र से गुमशुदा 22 वर्षीय महिला को रायपुर से सकुशल दस्तयाब कर पुलिस ने परिजनों को दी राहत।

पुलिस की तत्परता से गुमशुदा महिला की पतासाजी कर सकुशल दस्तयाबी, पूछताछ में किसी अप्रिय घटना से किया इंकार।

कबीरधाम ।कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन में थाना रेंगाखार प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 22 वर्षीय महिला की लगातार पतासाजी करते हुए उसे रायपुर से सकुशल दस्तयाब किया गया।

प्रार्थी द्वारा थाना रेंगाखार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री दिनांक 02.09.2026 की दरम्यानी रात्रि दैनिक कार्य के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं आई। आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश करने के बावजूद पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण/व्यपहरण किए जाने की आशंका व्यक्त की गई थी।

रिपोर्ट पर थाना रेंगाखार में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर जानकारी एकत्रित की गई। इसी दौरान उसके रायपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा संपर्क स्थापित कर दिनांक 22.09.2026 को थाना रेंगाखार में उपस्थित कर दस्तयाब किया गया। पूछताछ में उसने अपने जान-पहचान के व्यक्ति के साथ अपनी मर्जी से रायपुर जाना बताया। पुलिस द्वारा उसे विधिवत दस्तयाब कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होना बताया।

गुमशुदा महिला की सकुशल दस्तयाबी से परिजनों को राहत मिली। थाना रेंगाखार पुलिस द्वारा प्रकरण में नियमानुसार विवेचना एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना रेंगाखार प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द साहू, स.उ.नि. श्री रोहित साहू, म.आर. 620 सुनीता परते एवं आर. 96 कृष्णा कुमार मेरावी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *