पुलगांव में तेज रफ्तार का कहर: साइकिल सवार युवक की मौत, कार चालक गिरफ्तार



दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में तेज रफ्तार कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला जलाराम वाटिका के सामने मेन रोड, पुलगांव का है।

घटना 16 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे की है। उपेंद्र साहू अपने साथी चंद्रशेखर यादव के साथ साइकिल से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 सीडब्लू 1128 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए साइकिल को टक्कर मार दी। शाम के समय सड़क पर भारी भीड़ होने के बावजूद चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की, जिससे हादसा हो गया।

दुर्घटना में चंद्रशेखर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 639/25 के तहत धारा 105(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक श्यामलाल कोसरे (26 वर्ष), निवासी खमरिया भाटा, जुनवानी चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला को 17 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया। दुर्घटना में शामिल कार को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *