बेहतर जीवन शैली के लिए योग

रिसाली । बेहतर जीवन शैली के लिए योग आवश्यक है। योग शरीर को निरोग बनाने में सहायक है। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा आयोजित ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग लंगर के योगाचार्य के मार्ग दर्शन में लगभग 400 लोगों ने योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम आरंभ करने से पहले सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी सनीर साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की।
बाद में योग लंगर मैदान में अशोक महेश्वरी के मार्ग दर्शन में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पार्षद धर्मेंद्र भगत, सीमा साहू, माया यादव, रमा साहू, ईश्वरी साहू,सरिता देवगान,शीला नारखेडे,सविता ढवस मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। आभार प्रदर्शन चंद्रपाल हरमुख ने किया।

योगा नृत्य बना आकर्षण

समापन के पहले योग लंगर में नियमित अभ्यास करने वाले बच्चों ने योगा नृत्य किया। लगभग 8 मिनट के नृत्य में बच्चो ने संगीत में विभिन्न आसन दिखाए। प्रस्तुति के बाद अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

दिलाई शपथ

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने योग नियमित करने के लिए स्थल में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *