नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

▫️ दो माह की गर्भवती थी महिला, फंदे पर झूलता मिला शव
▫️ मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, जांच जारी

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि मृतका दो महीने की गर्भवती थी। युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *