अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 29 लाख की उगाही करने वाला गिरफ्तार


भिलाई। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक को सब्जी व्यापार का झांसा देकर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए गए और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग की गई। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से कुल 29,40,611 रुपये ऐंठ लिए।

जवाहर नगर निवासी पीड़ित युवक ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान आरोपी आलोक मिश्रा से हुई थी। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर सब्जी व्यवसाय में साझेदारी का लालच देकर जबरदस्ती संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर अलग-अलग समय पर रकम वसूलता रहा।

जामुल पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक मिश्रा (25 वर्ष), निवासी छपड़ौर, थाना मानपुर, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश), हाल निवास एलआईजी-42 हाउसिंग बोर्ड, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि उसने पीड़ित से 29,40,611 रुपये वसूल लिए थे।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में जामुल थाना पुलिस टीम की त्वरित तत्परता और समन्वित प्रयास से सफलता मिली।

प्रकरण क्रमांक: 463/2025
धारा: 384 भादवि
थाना: जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *