भिलाई शहर की सुंदरता बनाये रखने वृक्षारोपण अभियान शुरू

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा आवश्यकता अनुसार वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग से 15000 पौधे की मांग की गई है। नगर निगम भिलाई के पांचो जोन क्षेत्र के तालाबों, शासकीय भवन, रिक्त स्थल, अस्पताल, स्कूल, कालेज परिसर, उद्यान, डिवाइडरो में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। सूर्या माल से के.पी.एस चौंक तक डिवाइडरो में लगभग 570 कनेर के पौधो का रोपण किया गया है। फलदार, फूलदार, छायादार एवं शोभायमान अलग-अलग प्रजाति के पौधे निगम क्षेत्र में लगाए जायेगे। जिससे भिलाई में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदुषण को नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी।
शासन के निर्देशानुसार वुमेन फार-ट्री योजना एवं एक पेड़ माॅ के नाम 2.0 अभियान के तहत पौधा रोपण कर रखरखाव किये जाने हेतु गाईडलाईन जारी हुआ है। जिसके परिपेक्ष्य में प्राकल्लन तैयार कर शासन को भेजा गया है। निगम भिलाई द्वारा एक नागरिक एक पेड़ लगाने प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उददेश्य गत वर्ष की सफलता को आधार बनाकर सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरणीय जागरूकता को बेहतर बनाते हुए सशक्त बनाना है। माॅ और पृथ्वी के प्रति सम्मान स्वरूप पौधारोपण के इस अभियान में जनसहभागिता, अंतर्विभागीय समन्वय और जिला स्तरीय नेतृत्व महत्वपूर्ण घटक है। पूर्व निर्मित 55 अर्धविकसित उद्यानों के रिक्त स्थलो में वुमेन फार-ट्री योजना अंतर्गत पौधा लगाया जायेगा। योजना अंतर्गत स्व सहायता की महिलाओं द्वारा सुरक्षित उद्यानों में पौधा रोपण कर एक वर्ष तक सिंचाई एवं रखरखाव किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *