चाकूबाजी करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए


दुर्ग। दिनांक 11.06.2025 को सुखदेव निषाद (38 वर्ष), निवासी सिरसा खुर्द, एम्स रायपुर में कार्यरत, रात के समय मोटरसाइकिल से जेवरा सिरसा लौट रहा था। रास्ते में शुभम कॉलोनी कोहका के पास हेमन्त क्षत्रिय, उदय कुमार क्षत्रिय और एक अपचारी बालक द्वारा बाइक का हॉर्न बजाने की बात पर विवाद कर चाकू से हमला किया गया।

घटना की रिपोर्ट सुखदेव के भाई लाल बहादुर निषाद द्वारा स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 693/2025 धारा 296, 351(2), 115(2), 126, 118(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान आरोपियों की पहचान हुलिए के आधार पर कर हेमन्त क्षत्रिय (23 वर्ष), उदय कुमार क्षत्रिय (19 वर्ष), दोनों निवासी माडल टाउन नेहरू नगर तथा एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। तीनों ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।

तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


इस कार्रवाई में उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु (चौकी प्रभारी स्मृति नगर), प्रआर पंकज चौबे, आरक्षक कमल नारायण, अनिकेत चंद्राकर और हर्षित शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *