
भिलाई। पलक इंडस्ट्रीज कंपनी भिलाई से कापर केबल वायर चोरी करने वाले चार आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई सामग्री और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा समेत कुल 1.40 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की है।
घटना 18 जून 2025 की रात करीब 1:30 बजे की है, जब अज्ञात चोरों ने कंपनी से 300-400 मीटर लंबी कापर केबल वायर (कीमत करीब 40,000 रुपए) चोरी कर ली थी। मामले की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध छत्रपाल बारले को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने साथी हरीचन्द्र साहू, राहुल यादव और महेश साहू के साथ मिलकर चोरी की थी। उनकी निशानदेही पर चोरी गई कापर केबल वायर और ई-रिक्शा बरामद किया गया।
चारों आरोपियों को 19 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ भिलाई-3 और सुपेला थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, बलात्कार और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
- छत्रपाल बारले (26), आमाकुंआ चौक, भिलाई-3
- हरीचन्द्र साहू (30), आमाकुंआ चौक, भिलाई-3
- महेश साहू (25), आमाकुंआ चौक, भिलाई-3
- राहुल यादव (27), बापूनगर, खुर्सीपार
बरामद संपत्ति:
- कापर केबल वायर (300-400 मीटर), कीमत: ₹40,000
- ई-रिक्शा, कीमत: ₹1,00,000
कुल बरामद संपत्ति: ₹1,40,000
इस कार्रवाई में जामुल पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।