शिवमहापुराण कथा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की नो एंट्री


दुर्ग। ग्राम निकुम में 19 से 23 जून 2025 तक आयोजित शिवमहापुराण कथा को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। कथा स्थल मासाभाठ में भारी भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए यातायात को व्यवस्थित रखने हेतु रूट डायवर्जन और पार्किंग स्थान तय किए गए हैं।

कथा के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे कथा स्थल तक मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें, यह जानलेवा हो सकता है।


रूट एवं पार्किंग व्यवस्था

1. दुर्ग, रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा की ओर से:
पुलगांव चौक – कोनारी मोड़ – भरदा – शिवनाथ नदी पुल – आलबरस – रूदा – भोथली – तिरगा – गोडेला चौक – पार्किंग स्थल खुरसुल। यहां से पैदल कथा स्थल पहुंचें।

2. राजनांदगांव, खैरागढ़ की ओर से:
अंजोरा – बिरेझर – खाडा – रूदा – भोथली – तिरगा – खुर्सीपार – गोडेला चौक – पार्किंग स्थल खुरसुल।

3. राजनांदगांव, कवर्धा की ओर से (वैकल्पिक):
सोमनी – ईरा गांव – झोला – तिरगा – गोडेला चौक – पार्किंग स्थल खुरसुल।

4. बालोद, धमतरी, अर्जुन्दा की ओर से:
अर्जुन्दा – डुडिया चौक – मोहदीपाट – गोडेला तिराहा – पार्किंग स्थल खुरसुल।

5. रायपुर, पाटन, उतई की ओर से:
अण्डा अटल चौक – चिंगरी – अछोटी – आलबरस – खाडा – रूदा – भोथली – गोडेला तिराहा – पार्किंग स्थल खुरसुल।

6. गुण्डरदेही, ओडार सकरी, चिचा की ओर से:
अर्जुन्दा – ओडार सकरी – चिचा – भिलाई – खुरसुल – पार्किंग स्थल खुरसुल।

7. वीवीआईपी रूट:
अण्डा बस स्टैंड – विनायपुर – आमटी तिराहा – भिलाई – वीवीआईपी पार्किंग स्थल कथा स्थल के पास।


आमजन से अपील

  • केवल निर्दिष्ट मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
  • मालवाहक वाहनों में यात्रा न करें, यह सुरक्षा के लिए अत्यंत खतरनाक है।
  • पार्किंग स्थल खुरसुल में वाहन खड़ा कर पैदल ही कथा स्थल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *