अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.65 करोड़ की संपत्ति बरामद


दुर्ग। वैशाली नगर पुलिस ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की वसूली करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित से धमकी देकर करीब 2 करोड़ रुपये की अवैध उगाही की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, जेवरात, वाहन, विदेशी मुद्रा और अचल संपत्ति समेत करीब 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है।


गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी दंपति के कब्जे से निम्न संपत्ति जब्त की गई:

  • नकद राशि: ₹16,45,000
  • सोने-चांदी के जेवर और बिस्किट: ₹80,49,200
  • एफडी: ₹25,00,000
  • बंगला: ₹35,00,000
  • दो दोपहिया वाहन और एक SUV: ₹8,00,000
  • विदेशी मुद्रा (100 डॉलर)
  • तीन मोबाइल फोन (फर्जी सिम सहित)

कुल बरामदगी: ₹1,65,02,200


मामले का विवरण

13 जून 2025 को पीड़ित ने वैशाली नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि एक महिला और उसके पति ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी दी और इसके बदले में करोड़ों रुपये वसूले। आरोपी बार-बार बड़ी रकम की मांग कर रहे थे।

शिकायत के साथ प्रस्तुत अनुबंध पत्र, मोबाइल चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर वैशाली नगर थाना में अपराध क्रमांक 177/2025 अंतर्गत धारा 308(2), 351(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और करोड़ों रुपये वसूलने की बात स्वीकार की।

उनकी निशानदेही पर बैंक लॉकर से अवैध वसूली से अर्जित कुल ₹1.65 करोड़ की संपत्ति बरामद की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में वैशाली नगर थाना पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़ संभव हो पाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *