
दुर्ग । दुर्ग जिले में मानसून ने एंट्री कर दी है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। पिछले तीन दिन से हल्की बूंदा बांदी और बारिश के बाद 24 मई शनिवार को सुबह से मौसम सुहाना रहा। बादल छाए रहे और सुबह 9 बजे से लगातार बारिश हो रही है।
तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले के पारा तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 40.2 और मिनिमम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था। तीन दिन से बादल छाए रहने और बारिश होने से पारा धड़ाम से 7 डिग्री नीचे गिरकर 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मिनिमम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेट रहा।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग रायपुर ने पूर्वानुमान जताया है कि दुर्ग जिले में इसी तरह मौसम रहने वाला है। शनिवार को पूरा दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अगले 3 दिनों तक इसी तरह बारिश होने की संभावना है। 24 से 27 मई तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 मई को हल्की बारिश और धूप रहने की संभावना जताई गई है। 29 मई को फिर से तेज धूप के साथ मौसम सुष्क रहेगा।