वृद्धा आश्रम खोलने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । प्रार्थी मनेन्द्र साहू ने 15.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि एम प्रकाश कुमार, निवासी गिद़दलूरू, जिला प्रकाशम (आंध्र प्रदेश), ने वृद्धा आश्रम और एनजीओ खोलने पर 25 करोड़ रुपये मिलने का झांसा देकर प्रोसिंग शुल्क और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में ठगे। इस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 301/2024, धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी एम प्रकाश कुमार फरार था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को आंध्र प्रदेश रवाना किया गया, जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ में उसने ठगी की बात स्वीकार की और बताया कि रकम खर्च हो चुकी है। आरोपी को 03.05.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मी:
राहुल बंसल (थाना प्रभारी, प्रशिक्षु भापुसे), निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक रामचन्द्र कंवर, प्रधान आरक्षक पूनम चंद, आरक्षक भूमिन्द्र वर्मा, लक्ष्मीनारायण, हेमशंकर साहू और छत्रपाल वर्मा।

अपराध क्रमांक एवं धारा:
301/2024, धारा 420 भादवि

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: एम प्रकाश
पिता का नाम: कृष्णा
उम्र: 52 वर्ष
पता: सीएसआई चर्च के पास, वार्ड 04, मकान नंबर 7/16/165/1, एसपीजी पालेम, गिद़दलूरू, जिला प्रकाशम, आंध्र प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *