छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्सली मुठभेड़, 30 नक्सली मारे गए

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हुए नक्सली हमले में जवानों ने 26 माओवादियों को ढेर कर दिया। इसके अलावा, कांकेर बॉर्डर पर 4 और नक्सली मारे गए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह मुठभेड़ कल सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी।

मंत्री शर्मा ने कहा कि बीजापुर जिले में अब 25 साल बाद कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। पहले पामेद जाने के लिए तेलंगाना का रास्ता अपनाना पड़ता था, लेकिन अब सीधे बीजापुर से पामेद जा सकते हैं, जिससे 250 किलोमीटर का सफर घटकर सिर्फ 90 किलोमीटर रह गया है।

इसके अलावा, मंत्री शर्मा ने बताया कि गरपा में 25 साल बाद साप्ताहिक बाजार लग रहा है, जो वहां के स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी राहत है। कांकेर में भी साप्ताहिक बाजार शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। अब यहां बस सेवा भी शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा करना आसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *