बालोद में तीन बाइक की टक्कर, 1 मासूम समेत तीन लोगों की मौत, 3 घायल

बालोद । बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां तीन बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 1 मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बालोद थाना क्षेत्र की है और हादसा NH-930 जमरूवा के पास हुआ है।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *