एनआईए ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता रतन दुबे हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है

नारायणपुर । रतन दुबे हत्याकांड में एनआईए ने तीन सीपीआई (माओवादी) ऑपरेटिव्स के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपियों में सैनुराम कोरम, लालुराम कोरम और एक सशस्त्र सदस्य का नाम शामिल है। इन तीनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूए(पी) एक्ट) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

इन आरोपियों को 27 जून 2024 को गिरफ्तार किया गया था। रतन दुबे की हत्या 4 नवंबर 2023 को कौशलनार गांव में एक भीड़-भाड़ वाले साप्ताहिक बाजार में हाथों से कुल्हाड़ी से की गई थी। यह हत्याकांड प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना और स्थानीय लोगों के बीच आतंक फैलाना था।

एनआईए की जांच में यह सामने आया कि हत्याकांड में ईस्ट बस्तर डिवीजन के बयेनार और बरसूर क्षेत्र समितियों के सदस्य शामिल थे। एनआईए ने इस मामले को 23 फरवरी 2024 को दर्ज किया था और स्थानीय पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी। 5 जून को एनआईए ने एक आरोपी धन सिंह कोरम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *