गरियाबंद में नक्सली दंपती ने लिए अग्नि के सात फेरे, छत्तीसगढ़ शासन के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाया

गरियाबंद । गरियाबंद जिले में आज मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नक्सली संगठन से आत्मसमर्पित प्रमिला और टिकेश्वर ने भी अग्नि के सात फेरे लिए। यह दोनों नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे, जहां पर विवाह करने एवं परिवार के बंधन में बंधने की इजाजत नहीं थी।

छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद दोनों ने अधिकारियों के पास शादी करने की इच्छा जताई। इस बात को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद पुलिस ने आज मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कार्यक्रम में शादी कराकर पूरे पुलिस परिवार ने आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ शासन और गरियाबंद पुलिस का धन्यवाद करते हुए प्रमिला और टिकेश ने नक्सली संगठन के सभी सदस्यों से कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाते हुए समाज के मुख्य धाराओं से जुड़े और अपने खुशहाल जीवन जिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *