रायपुर में साइबर अपराध: दो आरोपी गिरफ्तार, 175 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था

रायपुर । रायपुर के रेंज साइबर थाना ने एक बड़ी कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर लोगों से 11 लाख रुपये ठगे थे। यह मामला डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने दर्ज कराया था, जिन्होंने बताया था कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर ठगी हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेक बुक, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल, डॉलर परचेस इनवॉइस, वन टाइम पासकोड डिवाइस, UPI स्कैनर और अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड जप्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वेस्ट बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हॉन्गकांग और थाईलैंड की कंपनियों को 12083998 US डॉलर (102.4 करोड़ रुपये) भेजे थे। आरोपियों के बैंक खातों में 175 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है, जिसमें से 2 करोड़ रुपये अभी भी बैंक खाते में होल्ड हैं।

आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार पिता सुखबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, थर्ड फ्लोर, RZ 74 गुरु हरकिशन नगर, मटियाला एक्सटेंशन, उत्तम नगर दिल्ली और गगन दीप पिता दर्शन लाल उम्र 44 वर्ष, 43/58 A अपर ग्राउंड फ्लोर, KH नंबर 41/5 विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *