बलौदाबाजार में बुजुर्ग की हत्या: पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद घर में सोते वक्त हत्या

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बीती रात एक बुजुर्ग की घर में सोते वक्त हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शत्रुहन जोशी (उम्र 65 वर्ष) अपने घर में सो रहे थे, जब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों की माने तो आरोपी और मृतक के घरवालों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना सिमगा थाना में भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी सहित अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली कारण क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *