कबीरधाम जिले में 14 सड़क निर्माण के लिए 15 करोड़ 25 लाख मंजूर, जिले में बिछेगा सड़कों का जाल

सत्येंद्र बडघरे कवर्धा – प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से जिले के विधनसभा पंडरिया व कवर्धा क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार ने 14 सडको के लिए 15 करोड़ 25 लाख रूपए स्वीकृत की है जिसमें विधानसभा पंडरिया के लिए दस और कवर्धा लिए 4 सडक स्वीकृत हुए हैं जिससे क्षेत्र हजारो ग्रामीण लाभान्वित होंगे बताया जा रहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 कुल 14 सड़के स्वीकृत हुई है इन पर 15 करोड़ 25 लाख व्यय होंगे इन सडको के लिए विभागीय स्वीकृतियां जारी की गई है क्षेत्र के निवासियों के लिए यह सभी सड़के अत्यंत महत्वपूर्ण है इनके माध्यम से कई गाँव मुख्य मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे इन सडको से हजारों लोगो को आवागमन में सुविधा होगी कबीरधाम जिले में स्वीकृत 14 सड़को के निर्माण होने से जिले में संपर्क क्रांति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है ,छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है कबीरधाम जिले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में नित नए सडको के निर्माण के लिए स्वीकृतियां मिल रही है आने वाले समय में वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सडक मार्ग आवागमन में सुविधा होगी इससे कृषको को भी परिवहन बड़ी राहत होगी
यह सड़के हुई स्वीकृत– बोक्करखार से अमापानी 5 किमी 188.47 लाख , एन एच 12 से दुल्लापुर 2.85 किमी 48.66 लाख,गेगड़ा से चचेडी 3.65 किमी 281.32 लाख इन्दौरी से बहरमुड़ा 2.80 किमी 124.36 लाख,मेनरोड से हीरापुर 1.50 किमी 64.75 लाख , मरका से खैरवार 2.75 किमी 216.63 लाख , बाहबलियाँ से बम्हईपुर 1.90 किमी 50.01 लाख, झेरियाकला से सिरमाडबरी 0.80 किमी 41.69 लाख, माहीडबरा से बिरहुलडीह 9.80 किमी 202.81 लाख , खैरझिटी से सेमरिया 2.10 किमी 92 .68 लाख ,मेनरोड एस एच 09 से रक्से 1.10 किमी 54 .12 लाख ,पवनतरा से रानीदहरा 2.30 किमी 87.98 सहपुर लोहारा से विरेन्द्र नगर .50 किमी 44 .82 लाख ,वीरेंद्र नगर से कोहडिया 0.30 किमी 27 .61 लाख | जिले में कुल 14 नई सडक 37 .35 किलोमीटर के लिए 15.25 करोड़ रूपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से स्वीकृति मिली है . इन सडको के निर्माण से ग्रामीणों को यातायात में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *