मुरूम खदान में युवती की डूबने से मौत

गोविंदा चौहान । भिलाई । थान भिलाई तीन अंतर्गत एक युवती की बीईसी कंपनी के पीछे स्थित मुरुम खदान में डूबने से मौत हो गई।युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मामले में भिलाई तीन पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
थाना पुलिस ने बताया कि मृतक शिवकुमारी पिता कृष्ण बिहारी शर्मा (28 वर्ष) हथखोज थाना भिलाई 03 की रहने वाली थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र पटरीपार मुरूम खदान में युवती डूब गई है। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम रवाना किया गया। घटना स्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू टीम में टीम प्रभारी धनीराम यादव राजू महानंद, दिनेश चंद्राकर, ओंकार, आशीष सिन्हा, मोहन, हबीब खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *