शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 88 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर । रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 88 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पी हरिकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रश्मि नामक व्यक्ति से ठगी की थी और इसकी रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई गई थी।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया था। टीम ने आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की ट्रांजैक्शन एवं IP की जानकारी प्राप्त की और पता चला कि आरोपी पी हरिकिशोर सिंह बिहार का रहने वाला है और उसने चेन्नई में सिम कार्ड, खाता अरेंज कर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनाक्रम को अंजाम दिया था।

आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक बैंगलोर में भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 11/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पी हरिकिशोर सिंह है, जो कि 44 वर्ष का है और उसका पता पल्लवाराम कांचीपुरम चेन्नई है, जबकि उसका स्थाई पता गनियारी सांकरा मुज्जप्फरपर बिहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *