बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता ने अपनी बच्ची की उम्र के मासूम के साथ शर्मनाक हरकत की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है, जहां तीन साल की बच्ची सोमवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाला 35 वर्षीय धरम सिंह वहां पहुंचा और बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसने अपनी बच्ची की उम्र के मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंच गई। यहां उसने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

ASP ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *