
गोविंदा चौहान । भिलाई । उतई थाना अंतर्गत बिजली तारों को चोरी करने वाले 3 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खोपली डीहपार से धौराभाठा रोड के बीच लगे करीब डेढ़ कि.मी. के तार की चोरी की।
एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि स्ट्रावेरी इंफ्रा सॉल्यूशन लिमिटेड कंपनी में सुपर वाइजर दीपक कुमार मेहता ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरडीएसएस योजना के तहत मंचांदूर से धौराभाठा तक विद्युतिकरण का ठेका उसकी कंपनी ने लिया है। वर्तमान में धौराभाठा से काशीडीह तक पोल लगाकर तार खींच गया है। इसी बीच करीब डेढ़ कि.मी. के तार किसी अज्ञात ने चोरी कर लिए। साथ ही 10 सम्बों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच मुखबिरों के सूचना मिली कि बाजार में तीन युवक बिजली के तार लेकर बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस पर तीनों को उतई बाजार से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खोपली में बिजली तार चोरी करना स्वीकार किए। इस पर पकड़े गए आरोपी शारदापारा कैंप-2 निवासी लिकेश कुमार दास, मिलन चौक कैंप-2 निवासी झम्मन साहू और लालबाग जिला राजनांदगांव निवासी शंकर लाल साह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।