
विस्तार
गोविंदा चौहान
भिलाई: प्रोफेसर पर जानलेवा हमला की गाथा लिखने वाले प्रोबीश शर्मा समेत फरार तीन आरोपियों को चर्चाओं का बाजार गर्म है. आरोपियों के पड़ोसी से लेकर उनके करीब ही खुद देश छोड़ने बात दबी जुबा में स्वीकार कर रहे हैं!
लोगों का यहां तक कहना है कि उनके राजनीतिक आका द्वारा तीनों को अलग-अलग देश में रवाना किया गया है. मामले में पुलिस उन तक पहुंचे इससे पहले ही तीनों को भेज दिया गया था. प्रोबीर शर्मा के करीबियों का ये भी कहना है कि प्रोबीर इडोनेशिया के बाली में पहुंच चुका है, ताकि मामले को रफा-दफा करने की सेटिंग बिठाने के लिए कुछ समय मिल सके. चर्चाओं के मुताबिक इसी प्लानिंग के तहत भिलाई-3 थाना क्षेत्र में जो भी बवाल किया गया इसी प्लानिंग का हिस्सा था. अब तक की पुलिस की कार्यवाही से ये तो जग जाहिर हो चुका है कि मामले के पीछे बड़े राजघराने का हाथ है, इसलिए पुलिस भी बड़ी सिद्दत से प्रोबीर शर्मा समते मुकेश मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा और धीरज कुमार उर्फ धीरू तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
इसके चलते पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़वाने या उन तक पहुंचने के लिए सुराग देने को 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। अब जोर मार रही चर्चा को यदि सच मान लिया जाए तो ये पुलिस की बड़ी शिकस्त होगी. अब देखने वाली बात होगी कि अब पुलिस उन आरोपियों तक पहुंचने के लिए किस तरह के कदम उठाएगी या फिर मामले को यूंहि ठंडे बस्ते में डाल देगी!