रितेश बंजारे । बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है जिसके तहत दिनांक 06.09.2024 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अवैध रूप से धन अर्जित करने के लिए अपनी मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम टेमरी की ओर से शराब का परिवहन कर रहा है कि सूचना पर थाना नांदघाट एवं सायबर सेल स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर पहुच कर सूचना के अधार पर कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना नांदघाट में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु परिवहन करने का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी अरविंद बंजारे पिता पिताम्बर बंजारे उम्र 23 साल साकिन लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार एवं एक अन्य के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया है। जिसमें एक आरोपी फरार है जिसकी पता तलाश जारी है। कुल 85 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब (15,300ml) किमती 9,350/- रूपये एवं बिना नंबर प्लेट मोटर सायकल कीमती करीबन 40,000/- रूपये, कुल जुमला 49,350/- रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।