मलाईदार थाना मिला फिर कमाई नहीं, श्री यंत्र के भरोसे नैया पार लगाने की जुगत में भिड़े साहेब…

रविकांत मिश्रा
भिलाई:
शहर के चर्चित और मलाईदार थाने कोतवाल साहबे अपनी ही भूल की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल साहबे ने जिले में कदम रखते ही बड़े-बड़े थानों की कुर्सियां तोड़ी. लेकिन किस्मत इतनी खराब कि जब कमाई की बारी आती तो शनि की साढ़े साती लग जा रही थी. इस बीच एक बवाल में और फंस गए. आरडीएक्स कहे जाने वाले साहेब की टेडी नजर एक मामले में पड़ी सो थाने से भी हाथ धोना पड़ गया. लेकिन प्रभारी साहेब की यहां किस्मत साथ दे दी. चंद दिनों में उससे भी बड़ा मलाईदार थाना मिल गया, फिर क्या था, साहेब अरमानों फंख लग गए. कमाई के रास्ते खोजने की उधेड़-बुन में रहे थे कि अब तक शांत रहने वाला बवाली थाना बन गया. कमाई-धमाई तो दूर आए दिन होने वाले बवालों ने साहेब की रात की नींद छीन ली. इस बीच किसी चेले ने साहबे को श्रीयंत्र रखने की सलाह दे डाली फिर क्या था बवाल के बीच साहेब ने श्री यंत्र तो बनवा कर अपनी नैया पार कराने की जुगत में भिड़े हैं. लेकिन उनका श्री यंत्र भी वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *