
भिलाई । भिलाई, 09 सितंबर 2024: पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के पिता श्याम जी पांडेय का आज सुबह निधन हो गया। वे 92 साल के थे और भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों में सेवानिवृत्त उप प्राचार्य थे।
श्याम जी पांडेय का अंतिम संस्कार आज ही सोमवार को शिवनाथ नदी के तट पर किया जाएगा। दोपहर 2:00 बजे मैत्री नगर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और शिवनाथ नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्याम जी पांडेय वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय के पिता और चारुलता पांडेय के ससुर थे। वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन से भाजपा और समाज में शोक की लहर फैल गई है। सरोज पांडेय और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।