
गोविंदा चौहान । भिलाई। नंदिनी थाना अतंर्गत, गणेश बैठने के दौरान डीजे पर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था. उसका बदला लेन के लिए शनिवार देर रात फिर हंगामा हो गया. इस दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष के तीन युवकों की मौत हो गई। जबिक दूसरे पक्ष से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम नंदनी खुंदनी में पुराना शीतला पारा और दूसरा यादव मोहल्ला गुट के बीच विवाद हो गया। इसकी शुरुआत शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करने के दौरान डीजे की धुन बजाने के दौरान हुई। हालांकि उस दौरान तो मामले को शांत कर लिया गया। लेकिन शनिवार को शीतला पारा गुट के युवकों का यादव मोहल्ला के युवकों से दोबारा से विवाद हो गया। घटना में यादव पारा के राजेश यादव, करण और वासु को चाकू से हमला कर गंभीर कर दिया। घटना में तीनो युवकों की मौत हो गई है। इस दौरान दूसरे पक्ष से युवक भी घायल हुआ है। उसका अस्पाताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद नंदनी थाने का घेराव करने ग्रामीण पहुंच गए है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस विवाद की सूचना पर तुरंत मौक पर नहीं पहुंची। इसके चलते विवाद बढ़ता चला गया. इस दौरान पक्ष के तीन भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला खुद मौके पर स्थिति को संभालने पहुंच गए।