पाटन थाना निरीक्षण करने पहुंचे एसपी

गोविंदा चौहान । भिलाई। एसपी जितेन्द्र शुक्ला पाटन थाना पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में लंबित अपराध, लंबित मर्ग, गुम इंसान समेत शिकायतों का चेक किया। एसपी ने थानों के सभी स्टाफ से ईमानदारी और कानून के मंशा के अनुरूप कार्य करने निर्देशित किया। इसके अलावा पाटन थाने के मालखाना शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। थाना परिसर में वातावरण को स्वच्छ रखने निर्देशित किया है। इस दौरान एसडीओपी पाटन आशीष बंछोर, एसपी के साथ पहुचे थे। थाने में प्रभारी अनिल साहू समेत स्टाफ मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *