सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2.10 लाख के सोने-चांदी के चुराए थे गहने


भिलाई.
सुपेला पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घर से 2 लाख 10 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने चुराए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी खेमलाल साहू निवासी दुर्गा पारा लक्ष्मी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ खैरागढ गया था। उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा घर का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी का जेवरात अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई। इसी दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति दुर्गा पारा लक्ष्मी नगर में सोना चांदी बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम कुर्बान अली निवासी दुर्गा पारा लक्ष्मी नगर सुपेला का रहने वाला बताया तथा प्रार्थी खेमलाल साहू के घर से सोने चांदी का जेवरात चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से सोने-चांदी जप्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *